• Wed. Sep 30th, 2026

पौध संरक्षण औषधि लायसेंस निलंबित

BySurendra Jain

Oct 4, 2019

रतलाम 04 अक्टूबर / पौध संरक्षण औषधि निरीक्षक द्वारा मेसर्स धाकड़ एग्रो एजेंसी बडावदा की फर्म से 27 जुलाई 2019 को पौध संरक्षण औषधि क्लोरोपाइरीफास 20 प्रतिशत का नमूना लिया जाकर परीक्षण हेतु पौध संरक्षण औषधि परीक्षण प्रयोगशाला जबलपुर भेजा गया था। प्राप्त विश्लेषण प्रतिवेदन के आधार पर उक्त नमूना अमानक घोषित किया गया है तथा संबंधित फर्म से उत्तर चाहा गया था। संबंधित फर्म द्वारा आज दिनांक तक कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया है। पौध संरक्षण गुण नियंत्रण अधिनियम 1968 की धारा 14 में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए उक्त फर्म का लायसेंस तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश होने तक निलंबित क्कर दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!