• Sun. Sep 13th, 2026

शहर के कई पेट्रोल पंप बंद, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

ByHarish Sharma

Apr 27, 2026

शहर में एक बार फिर पेट्रोल पंप बंद होने की स्थिति बन गई है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले महीने 24 मार्च को पेट्रोल की कमी की अफवाह के बावजूद खुले रहने वाला पटेल पेट्रोल पंप इस बार बंद है। इसके साथ ही पावर हाउस रोड और महू रोड स्थित कई अन्य पेट्रोल पंप भी बंद पड़े हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से डिपो से पेट्रोल की सप्लाई नहीं पहुंच रही है, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है और लोगों को ईंधन के लिए भटकना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!