• Wed. Sep 30th, 2026

आपकी सरकार आपके द्वार कैंप बाजना में 11 अक्टूबर को

BySurendra Jain

Oct 4, 2019

रतलाम 04 अक्टूबर / आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बाजना में कैंप 11 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। कैंप में जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा आवेदन लेकर निराकृत किए जाएंगे। शिकायतें सुनकर समाधान किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कैंप आयोजन के लिए अधिकारियों को तैनात भी किया है। एसडीएम सैलाना श्रीमती कामिनी ठाकुर संपूर्ण कार्यक्रम व्यवस्था की प्रभारी रहेंगी।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण यंत्री विद्युत को विद्युत व्यवस्था, सीएमएचओ को चिकित्सा एंबुलेंस व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को कार्यक्रम स्थल पर मंच बनवाने, ले-आउट तैयार करवाने, कार्यपालन यंत्री पीएचई को पेयजल, जनपद सीईओ बाजना को टेंट, माइक, टेबल-कुर्सी, गांव में प्रचार-प्रसार, डौंडी पिटवाने, साफ-सफाई, चुना डलवाने, चलित शौचालय, फायर बिग्रेड की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप केरकेट्टा कैंप के नोडल अधिकारी रहेंगे। इस दौरान सभी कार्यालय प्रमुख भ्रमण करके अपने तथा अपने अधीनस्थ कार्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और शासन की सभी आवश्यक जानकारियां अद्यतन करेंगे। कैंप स्थल पर विभाग अपना स्थान लगाएंगे, लैपटॉप, प्रिंटर साथ रखेंगे तथा योजनाओं की अद्यतन जानकारी देंगे।

You missed

error: Content is protected !!