• Mon. Nov 16th, 2026

दत्तक ग्रहण से विनय को मिला नया परिवार, अब संवरेगा भविष्य, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने जारी किया दत्तक ग्रहण आदेश, परिवार को दी शुभकामनाएं

BySurendra Jain

Nov 16, 2026

खबर पक्की, 16 नवंबर, रतलाम। जिले में सोमवार को एक भावनात्मक अवसर पर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बालक विनय (परिवर्तित नाम) के दत्तक ग्रहण का आदेश जारी किया। उन्होंने बालक को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए दत्तक ग्रहण करने वाले परिवार को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियों के चलते बालक को मई 2026 में उसके जैविक परिजनों द्वारा विधिवत बाल कल्याण समिति के समक्ष समर्पित किया गया था। इसके बाद से बाल देखरेख संस्था द्वारा उसकी देखभाल एवं संरक्षण किया जा रहा था।
दत्तक ग्रहण की निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बालक को नया परिवार मिला। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि बच्चे को प्रेम, सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य देना परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। दत्तक ग्रहण केवल कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी बच्चे को परिवार, अपनापन और आगे बढऩे का अवसर देने का संवेदनशील मानवीय प्रयास है।
यह दत्तक ग्रहण बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे बालक को परिवार का स्नेह, संरक्षण और सुरक्षित भविष्य मिल सकेगा।

Related Post

कलेक्टर ने गुलाब चक्कर से बैरिकेड हटाने के निर्देश दिए, जनहित में लिया निर्णय, आमजन को आवागमन में मिलेगी सुविधा
कलेक्टर के निर्देश पर बंजली चौराहा एवं सेजावता फंटा के स्पीड ब्रेकर तत्काल हटाए गए, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का हुआ पालन, रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर आवागमन होगा सुगम
नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह एवं सांस अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर ने किया मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण, एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा कर स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!