• Tue. Jul 28th, 2026

NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

ByHarish Sharma

May 13, 2026

रतलाम : NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर आज NSUI शहर अध्यक्ष नीलेश शर्मा, शहर उपाध्यक्ष अर्पित चौधरी लॉ कॉलेज अध्यक्ष आर्यन सेन के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कॉलेज गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं:

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि देश के लाखों मेहनती युवाओं का भविष्य आज दांव पर लगा है। परीक्षा प्रणाली में सेंधमारी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुतला दहन के माध्यम से छात्रों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्रालय से नैतिकता के आधार पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

NSUI की प्रमुख मांगें:

NEET परीक्षा में हुई धांधली की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच (CBI या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में) कराई जाए।
दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
प्रभावित छात्रों को तुरंत राहत दी जाए और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। इस मौक़े पर मुख्य रूप से महेश मालवीय, विक्की कुमावत, आवेश मंसूरी, अभिषेक दुबे,अजय कटारिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सैयद भाई, शीतल सेन, इमरान गोयल , बसंत पांडे आदि कार्यकर्ता छात्र मौजूद रहे।

error: Content is protected !!