• Mon. Nov 16th, 2026

कलेक्टर ने गुलाब चक्कर से बैरिकेड हटाने के निर्देश दिए, जनहित में लिया निर्णय, आमजन को आवागमन में मिलेगी सुविधा

BySurendra Jain

Nov 16, 2026

खबर पक्की, 16 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने नगर निगम आयुक्त को नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर परिसर के आसपास लगाए गए बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बैरिकेड्स हटाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके और अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
उल्लेखनीय है कि नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर परिसर में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में परिसर में आने वाले नागरिकों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए आसपास लगाए गए बैरिकेड्स हटाने का निर्णय लिया गया है। इससे नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

Related Post

कलेक्टर के निर्देश पर बंजली चौराहा एवं सेजावता फंटा के स्पीड ब्रेकर तत्काल हटाए गए, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का हुआ पालन, रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर आवागमन होगा सुगम
नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह एवं सांस अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर ने किया मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण, एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा कर स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
दत्तक ग्रहण से विनय को मिला नया परिवार, अब संवरेगा भविष्य, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने जारी किया दत्तक ग्रहण आदेश, परिवार को दी शुभकामनाएं

You missed

error: Content is protected !!