• Mon. Nov 16th, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर बंजली चौराहा एवं सेजावता फंटा के स्पीड ब्रेकर तत्काल हटाए गए, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का हुआ पालन, रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर आवागमन होगा सुगम

BySurendra Jain

Nov 16, 2026

खबर पक्की, 16 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा राज्य राजमार्ग पर बंजली चौराहा एवं सेजावता फंटा स्थित स्पीड ब्रेकर हटा दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने सड़क सुरक्षा एवं वाहनों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाने तथा आवश्यक स्थानों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के निर्देशों के पालन में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों स्थानों के स्पीड ब्रेकर हटाए गए, जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।

You missed

error: Content is protected !!