भोपाल। मध्य प्रदेश में चिठ्ठी विवाद पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ की समझाइश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले वनमंत्री उमंग सिंघार ने भले ही मौन साध लिया हो, लेकिन अब दिग्गी राजा के समर्थक वनमंत्री के विरोध में आ गए हैं। आज सुबह उमंग सिंघार के बंगले के बाहर दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया और अपने नेता के खिलाफ दिए गए वनमंत्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने वनमंत्री का पुतला फूंक दिया।
सूत्र बताते हैं कि कमलनाथ ने वनमंत्री सिंघार को इस विवाद पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे खत्म करने की हिदायत दी है। सीएम ने यह भी कहा कि अब इस मसले पर कोई भी बात सार्वजनिक तौर पर नहीं की जाएगी। मंगलवार शाम को सीएम से मुलाकात के बाद सिंघार बगैर मीडिया से बातचीत किए रवाना हो गए थे। बाद में उनका मोबाइल भी नेटवर्क से बाहर होने का संदेश बजाता रहा।
चिठ्ठी विवाद पर घमासान : दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने उमंग सिंघार का पुतला फूंका
