• Sat. Nov 28th, 2026

यातायात नियम तोडऩे वालों पर रतलाम पुलिस की सख्ती, विशेष अभियान में 37 वाहनों पर कार्रवाई, 8 दिनों में 21 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई, 16 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर किए जब्त

BySurendra Jain

Nov 28, 2026

खबर पक्की, 28 नवंबर, रतलाम। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगाने और तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पिछले 8 दिनों में यातायात पुलिस ने कुल 37 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों और व्यस्त क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। इस दौरान नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले 21 वाहनों को चिन्हित कर उनकी ब्लैक फिल्म हटवाई गई। वहीं, तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले 16 वाहनों के साइलेंसर निकलवाकर जब्त किए गए। इस तरह 8 दिनों में कुल 37 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया गया।
ब्लैक फिल्म से सुरक्षा को खतरा, मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण
यातायात पुलिस के अनुसार वाहनों के शीशों पर निर्धारित मानकों के विपरीत ब्लैक फिल्म का उपयोग सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से गंभीर समस्या बन सकता है। इससे वाहन के अंदर की गतिविधियों को देखना मुश्किल होता है। वहीं, वाहनों में लगाए जाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से अत्यधिक तेज आवाज निकलती है, जिससे आम नागरिकों के साथ बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तेज आवाज के कारण ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की लगातार जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगाने तथा तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपकरणों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर में सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related Post

पुलिस की कांबिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 100 वारंटियों को पकड़ा, 38 स्थाई वारंट और 62 गिरफ्तारी वारंट तामील, जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की भी हुई जांच
रिंगनोद स्कूल में अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर की कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें अव्यवस्थित मिलीं, शिक्षकों की दैनिक डायरियां भी पाई गईं अपूर्ण; संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संभाग आयुक्त को भेजा प्रस्ताव
650 मुफ्त नलजल कनेक्शनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, नियमित जलकर भरने वाले उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं, पेयजल संकट से निपटने के लिए परिवहन पर निर्भरता के बजाय स्थायी समाधान की कार्ययोजना बनाने के निर्देश, 30 लाख बिजली बिल और 35 लाख रुपये मेंटेनेंस पर हो रहे खर्च पर जताई नाराजगी

You missed

error: Content is protected !!