• Sat. Oct 3rd, 2026

Mumbai Rains: मुंबई में फिर भारी बारिश ने रोकी रफ्तार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

BySurendra Jain

Sep 4, 2019

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर से भारी बारिश की मार झेलती नजर आ रही है। कल से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कईं इलाकों में पानी भर गया है और इस वजह से लोकल भी देरी से चल रही है। मौसम विभाग ने इस बीच राजधानी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसका मतलब आने वाले कुछ घंटे भारी पड़ने वाले हैं।
इन दिनों गणेश उत्सव में लोग डूबे हुए हैं और इस बीच भारी बारिश के कारण सड़कों पर घूटनों तक पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण लोकल भी लेट चल रही है वहीं सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।
नवी मुंबई के अलावा मुंबई के सियान, परेल, दादर और बायकुला इलाके में काफी पानी भर गया है। भारी वर्षा के कारण पालघर के नाला सोपारा में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसे देखते हुए बीएमसी ने बुधवार को स्कूल कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन जिन विद्यालयों और कॉलेज में छात्र पहले से ही हैं वहां के प्रधानचार्यो से अनुरोध किया है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें।

error: Content is protected !!