• Sat. Nov 28th, 2026

पुलिस की कांबिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 100 वारंटियों को पकड़ा, 38 स्थाई वारंट और 62 गिरफ्तारी वारंट तामील, जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की भी हुई जांच

BySurendra Jain

Nov 28, 2026

खबर पक्की, 28 नवंबर, रतलाम। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए रतलाम पुलिस ने 27 और 28 नवंबर की दरमियानी रात से सुबह तक विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिले के सभी अनुभागों में एक साथ की गई इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकडऩे में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 38 स्थाई वारंटियों और 62 गिरफ्तारी वारंटियों को तामील कराया। इस तरह कुल 100 वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए गए इस विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके तहत एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक गायत्री सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में पुलिस दलों का गठन किया गया।
अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर गुंडे-बदमाशों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों की तलाश में दबिश दी गई। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ की और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील कराई।
जिलाबदर और निगरानी बदमाशों की भी हुई चेकिंग
कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिलाबदर किए गए अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और निगरानी गुंडे-बदमाशों की भी जांच की। उनके वर्तमान निवास, गतिविधियों और निर्धारित शर्तों के पालन की जानकारी जुटाई गई। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर भी निगरानी रखी गई।
रतलाम पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखना, अपराधियों में कानून का भय पैदा करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गुंडे-बदमाशों, फरार वारंटियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की धरपकड़ और निगरानी की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Post

रिंगनोद स्कूल में अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर की कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें अव्यवस्थित मिलीं, शिक्षकों की दैनिक डायरियां भी पाई गईं अपूर्ण; संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संभाग आयुक्त को भेजा प्रस्ताव
650 मुफ्त नलजल कनेक्शनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, नियमित जलकर भरने वाले उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं, पेयजल संकट से निपटने के लिए परिवहन पर निर्भरता के बजाय स्थायी समाधान की कार्ययोजना बनाने के निर्देश, 30 लाख बिजली बिल और 35 लाख रुपये मेंटेनेंस पर हो रहे खर्च पर जताई नाराजगी
यातायात नियम तोडऩे वालों पर रतलाम पुलिस की सख्ती, विशेष अभियान में 37 वाहनों पर कार्रवाई, 8 दिनों में 21 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई, 16 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर किए जब्त

You missed

error: Content is protected !!