• Sat. Nov 28th, 2026

रिंगनोद स्कूल में अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर की कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें अव्यवस्थित मिलीं, शिक्षकों की दैनिक डायरियां भी पाई गईं अपूर्ण; संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संभाग आयुक्त को भेजा प्रस्ताव

BySurendra Jain

Nov 28, 2026

खबर पक्की, 28 नवंबर, रतलाम। मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के दौरान विद्यालय के निरीक्षण में मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार भट्ट के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की है। इस संबंध में 26 नवंबर को संभाग आयुक्त, उज्जैन संभाग को पत्र भेजा गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के अंतर्गत पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान विद्यार्थियों को वितरित की जाने वाली नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें अव्यवस्थित एवं असुरक्षित अवस्था में पाई गई थीं। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार भट्ट द्वारा पुस्तकों के व्यवस्थित संधारण और उनके समुचित उपयोग के लिए समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई थी।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा संधारित की जाने वाली दैनिक डायरियां भी अपूर्ण पाई गई थीं। इससे विद्यालयीन अभिलेखों के नियमित संधारण, शिक्षकों के कार्यों की निगरानी और प्रभावी पर्यवेक्षण में लापरवाही सामने आई।
इन अनियमितताओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार भट्ट को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। इसके जवाब में भट्ट ने अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया, लेकिन उपलब्ध अभिलेखों और जवाबों के परीक्षण के बाद उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया।
इसके बाद कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार भट्ट के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की है। भट्ट का मूल पद उच्च माध्यमिक शिक्षक है तथा उनका मूल विभाग जनजातीय कार्य विभाग है। कार्रवाई के लिए 26 नवंबर 2026 को संभाग आयुक्त, उज्जैन संभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।

Related Post

पुलिस की कांबिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 100 वारंटियों को पकड़ा, 38 स्थाई वारंट और 62 गिरफ्तारी वारंट तामील, जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की भी हुई जांच
650 मुफ्त नलजल कनेक्शनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, नियमित जलकर भरने वाले उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं, पेयजल संकट से निपटने के लिए परिवहन पर निर्भरता के बजाय स्थायी समाधान की कार्ययोजना बनाने के निर्देश, 30 लाख बिजली बिल और 35 लाख रुपये मेंटेनेंस पर हो रहे खर्च पर जताई नाराजगी
यातायात नियम तोडऩे वालों पर रतलाम पुलिस की सख्ती, विशेष अभियान में 37 वाहनों पर कार्रवाई, 8 दिनों में 21 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई, 16 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर किए जब्त

You missed

error: Content is protected !!