• Sat. Oct 3rd, 2026

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 769 अंक गिरा

BySurendra Jain

Sep 3, 2019

मुंबई। शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के दिन जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ है। सुबह 150 अंकों की कमजोरी के साथ 37,181 के स्तर खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दिनभर के कारोबार के बाद अंत में 769 अंकों की गिरावट के साथ 36,562 के स्तर पर बंद हुआ है वहीं निफ्टी 225 अंक गिरकर 10,797 के स्तर पर बंद हुआ है।
इससे पहले 2.40 बजे सेंसेक्स जहां 570 अंकों की गिरावट के साथ 36,761 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी150 अंकों की गिरावट के साथ 10,871 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
आज मंगलवार को भारतीय रुपया 55 पैसे की गिरावट के साथ खुला है। जिससे एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का मूल्य 71.95 रुपये पर आ गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 71.40 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, आज सुबह क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 0.47 फीसद की गिरावट के साथ 54.84 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.03 फीसद की गिरावट के साथ 58.64 डॉ़लर प्रति बैरल पर चल रहा है।

error: Content is protected !!