• Sat. Oct 3rd, 2026

रीवा में MSW के छात्र की हत्या, कॉलेज के छात्रों ने लगाया चौराहे पर जाम

BySurendra Jain

Aug 28, 2019

रीवा। एमएसडब्ल्यू फाइनल ईयर के छात्र प्रशांत मिश्रा की कुछ युवकों ने हत्या कर लाश को बीहर नदी में फेंक दिया था। पुलिस इस मामले में उसे गुमशुदा मान रही थी। परिजनों ने जब पुलिस पर दबाव बनाया कि उसके दोस्तों से पूछताछ की जाए, तब उनसे पूछताछ में पता चला कि प्रशांत गुमशुदा नहीं हत्या हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना जब सुबह टीआरएस कॉलेज के छात्रों को लगी तो उन्होंने पास के चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले प्रशांत मिश्रा कुछ दोस्तों के साथ पार्टी के लिए गया था। इसी दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश को गाड़ी में रखकर नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने अपराध में उपयोग की गई कार को भी जब्त कर लिया है। कुछ फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!