• Sat. Oct 3rd, 2026

दर्दनाक हादसा : दो बच्चे कुएं में गिरे तो उन्हें बचाने पिता भी कूदा, तीनों की मौत

BySurendra Jain

Aug 29, 2019

बालाघाट। लालबर्रा थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव के कुएं में गिर कर डूबने से नगपुरा निवासी इंद्र कुमार बनोटे और उसके तीन वर्षीय बेटे रितिक व 6 वर्षीय बेटी लुबानी की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव बरामद कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार इंद्र कुमार बनोटे अपने दोनों बच्चों को लेकर खेत घास काटने आया था। इसी दौरान समीप के कुएं में रितिक को गिरता देख बहन लुबानी ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों कुए में गिर गए और फिर दोनों बच्चों को बचाने के लिए पिता ने कुएं में छलांग लगा दी जिससे तीनों की मौत हो गई।

error: Content is protected !!