खबर पक्की : रतलाम 5 अगस्त 2019। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से जीवन में सर्वधर्म समभाव एवं ज्ञान के विविध आयामों को सामान्य जन के सम्मुख प्रस्तुत करने का अद्भुत प्रयास करने वाले पूज्य श्री श्री 1008 श्री विष्णु प्रसाद जी शर्मा को आज वाचस्पति उपाधि से विभूषित किया गया । पूज्यश्री ने अपने मन, वचन एवं कर्म से किए गए प्रयासों एवं निरंतर साधनारत रहते हुए अपने धर्म को पुष्पित और पल्लवित करने का जो प्रयास किया उसे दृष्टिगत रखते हुए श्री अखिल भारतीय परशुराम ब्राह्मण महासभा द्वारा आपका अभिनंदन किया गया।
अभिनंदन समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शरद जोशी ,आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश टांक, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राजेश जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जैन बोहरा समाज, राजपूत समाज , ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
उपस्थितजनों ने पूज्य श्री द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और उनके द्वारा संपादित किए गए कार्य को अद्भुत बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मालु जन उपस्थित थे।
श्री विष्णु प्रसाद जी शर्मा वाचस्पति उपाधि से विभूषित
