• Wed. Sep 16th, 2026

सरकारी अस्पताल के ICU में भर्ती था मरीज, पैर कुतर गए चूहे

BySurendra Jain

Aug 5, 2019

रतलाम। सरकारी अस्पतालों में मरीजों से लापरवाही के मामले लगातार सामने आते रहे रहते हैं। लेकिन रतलाम के जिला अस्पताल से जो लापरवाही सामने आई है, वो किसी के भी होश उड़ा देगी। यहां आईसीयू में एक महीने से भर्ती मरीज के पैर चूहों ने कुतर दिए। ये मरीज काफी वक्त से कोमा में था। आज इसकी तस्वीर सामने आई है। इसके बाद से ही अस्पताल में हड़कंप मच गया है और आनन-फानन में मरीज की मरहम पट्टी शुरू की गई।
जिस मरीज के पैर चूहे ने कुतरे हैं। उसका नाम सुरेश सिंह है। वो ढाई महीने से जिला अस्पताल में भर्ती है। 8 मई को एक सड़क दुर्घटना में सुरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिर में गंभीर चोट लगने के चलते वो कोमा में चला गया था। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। लेकिन आज सुबह चूहे मरीज का पैर कुतर गए। इस पर अस्पताल प्रबंधन भी कार्रवाई के बजाए लीपापोती कर रहा है। पहले भी चूहों के उतरने की घटनाएं जिला अस्पताल में हो चुकी है।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आनंद चंदन चंदेलकर ने बताया कि बताया कि बारिश के कारण जिला अस्पताल में चूहे बढ़ गए हैं। अभी 3 दिन पहले ही पेस्ट कंट्रोल कराया गया था। लगातार साफ-सफाई कराई जाएगी। मरीज के साथ उसके पिता राजेंद्र सिंह थे, उन्होंने बताया कि उनकी नींद लग गई और जब सुबह उठकर देखा तो बेटे के पैर में चूहे ने काट लिया था और खून बह रहा था।

error: Content is protected !!