आलोट- प्रतिवर्षा अनुसार इस इस वर्ष भी श्रावण महोत्सव के अंतर्गत तृतीय सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज नगर की नर-जीव सेवार्थ संस्था एवं भस्म रमैया भक्त मंडल ने आज स्थानीय रामसिंह दरबार गरीब बस्ती मे पहुँचकर निर्धन बच्चों को खीर पुड़ी सब्जी,के भोजन का वितरण किया गया इस अवसर पर आज भलाई की सप्लाई टीम शामगढ़ के संस्थापक,विशाल डाबी,अनिल जी भरावा,संस्था के पं. रितुराज तिवारी,धीरेन्द्र सिंह निगम,अशोक पांचाल,योगेश निगम,मनोहर मकवाना,दिपक राठौड़,धिरज नायक,विकास रामावत,योगेश शर्मा, ललित भाटीया आदी उपस्थित रहे।
