• Mon. Sep 28th, 2026

आचार संहिता लगने के 20 दिन, बाद भी उल्लंघन जारी। सरकारी बैंकों में आज भी लगा है मोदी का फोटो

BySurendra Jain

Mar 26, 2019

खबर पक्की: गत 6 मार्च को शाम 5:00 बजे से लोकसभा चुनाव हेतु आचार संहिता लग चुकी है किंतु आज भी इसका उल्लंघन बदस्तूर जारी है ऊपर का फोटो जो आप देख रहे हैं वह पावर हाउस रोड स्थित शासकीय केनरा बैंक का फोटो है जो आज 26 मार्च को 12:30 बजे लिया गया है और इसमें मुद्रा लोन के लिए बनाये गये विज्ञापन बैनर में मोदी का फोटो आप साफ तौर से देख सकते हैं। ऐसे ही बैनर शहर की और अन्य बैंकों में भी अगर खोज खबर की जाए तो देखने को मिल सकता है इसी तरह दूरदराज के निजी पेट्रोल पंपों पर भी उज्जवला योजना के बैनर में मोदी के दर्शन हो सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग को जिला निर्वाचन अधिकारी को इस मामले में तुरंत सभी शासकीय दफ्तरों को कड़ाई से आचार संहिता लागू करने के बारे में लिखते हुए उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना चाहिए।

You missed

error: Content is protected !!