रतलाम/ माणक चौक थाना अंतर्गत नाहरपुरा में रंग पंचमी की शाम को एक चार पहिया वाहन खड़ी करने की बात को लेकर हुए विवाद में तीन व्यक्ति चाकू से घायल हुए हैं वहीं एक अन्य भी घायल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार नाहरपुरा में हरीश चौहान पिता गोवर्धन चौहान, प्रमोद चौहान पिता गोवर्धन चौहान, तथा गोवर्धन चौहान के घर के सामने स्कार्पियो जीप खडी थी।जो की अभय पीतलिया निवासी रामदेवजी की घाटी की थी। हरीश के पास ही अभय के मकान का कार्य चल रहा है।
हरिश ने जीप हटाने को कहा तो अभय ने चाकू से दोनो भाई व पिता पर हमला कर घायल कर दिया।वही अभय के भी चोट आई है। अभय के अनुसार तीनो ने सलीये हमला कीया है। घटना मे चारो को चोट आई है लकीन दोनो भाई व पिता को इन्दौर रेफर कीया गया है। घटना की सूचना मिलते ही माणक चौक पुलिस व नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए थे।
