• Wed. Nov 11th, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, भाई बहन की हुई मौत, जावरा के पास अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग में घुसी कार, माता-पिता घायल

BySurendra Jain

Nov 11, 2026

खबर पक्की, 11 नवंबर, रतलाम। दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर रतलाम जिले के जावरा के समीप बड़ायला चौराहे के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुजरात के बड़ौदा (वडोदरा) से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जा रहा एक परिवार भीषण हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 13 वर्षीय भाईतथा 6 वर्षीय बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ग्राम लहना निवासी राजाबाबू वर्मा अपने परिवार के साथ बड़ौदा से गांव लौट रहे थे। आज सुबह जब उनकी कार क्रमांक जीजे17 सीके 2850 जावरा के बड़ायला चौराहा के पास से गुजर रही थी, तभी तेज रफ्तार होने के कारण चालक पिता वाहन पर से नियंत्रण खो बैठे। अनियंत्रित कार सीधी एक्सप्रेस-वे की लोहे की सुरक्षा रेलिंग से जा टकराई और रेलिंग कार को चीरती हुई अंदर तक घुस गई। गाड़ी में भाई के पीछे बहन बैठी थी और चालक पति के पीछे पत्नी रिशु सवार थी। रेलिंग कार को चीरते हुए घुसी और भाई और बहन को की जान ले गई।
मासूम भाई-बहन ने मौके पर तोड़ा दम
इस हादसे में कार में सवार 13 वर्षीय सागर वर्मा और 6 वर्षीय मासूम बेटी विधि की ही मौत हो गई। वहीं, राजाबाबू वर्मा, उनकी पत्नी रिशु वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई। राजा बाबू वर्मा गुजरात की फार्मा कंपनी में डिप्टी मैनेजर है।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जावरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा उत्तर प्रदेश में स्थित परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

You missed

error: Content is protected !!