• Thu. Sep 10th, 2026

खरगोन : चोरी की आशंका में युवक की पीट-पीटकर हत्या

BySurendra Jain

Dec 30, 2018

सनावद, खरगोन । जिले के बासवा गांव के पास चोरी की आशंका में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक रेकेन टावर कंपनी के लोगों ने चोरी की आशंका में चार लोगों को बीती रात पकड़ा था। कंपनी के लोगों ने चारों युवकों को रातभर पेड़ से बांधकर इन पर आइल और डीजल डालकर मारपीट की, इसमें एक की मृत्यु हो गई।

मृतक हेमंत राठौर सनावद का निवासी है। शाहरुख पिता बाबू मंसूरी ने बताया हम रात को आइशर वाहन लेकर कपास भरने जा रहे थे। तभी रेलवे की कंपनी में काम करने वाले ने हमें रोका था। बंदी बनाकर रातभर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही राठौर समाज बड़ी संख्या में सनावद सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You missed

error: Content is protected !!