• Thu. Sep 10th, 2026

स्टेशन रोड पर हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार 1 फरार, मामूली कहासुनी में गोद दिया था चाकुओं से

BySurendra Jain

Dec 30, 2018
खबर पक्की: 27 तारीख को स्टेशन रोड पर हुए  इफराज पिता बाबू खान के अंधे कत्ल का रतलाम पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। नितिन जैन पिता विजय जैन उम्र 29 साल निवासी पाकीजा शोरूम के पास रतलाम , आकाश जैन उर्फ  टुन्ना पिता उम्र 19 साल राकेश जैन निवासी स्टेशन रोड मालती भवन गली नंबर 1, हिमांशु उर्फ बिल्लू व्यास पिता सतीश व्यास उम्र 20 साल निवासी गणेश मंदिर के पास टीआईटी रोड रतलाम, राकेश पिता दीपक सिंगाड निवासी एक बैंक कॉलोनी दीपक पंत का मकान इन चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पांचवा आरोपी गोलू और अजय पिता राजेंद्र सोलंकी उम्र 21 साल निवासी गुजराती चाल रेलवे कॉलोनी अभी फरार है चारों गिरफ्तार आरोपियों ने गोलू के यहां पार्टी की थी और फिर सिगरेट पीने के लिए स्टेशन रोड होते हुए बस स्टैंड गए थे वहां पर सिगरेट नहीं मिलने से वापस टीआईटी रोड होते हुए स्टेशन रोड पर आए वहां शिवांग होटल के सामने मोटरसाइकिल गलत चलाने की बात पर  इफराज के साथ वाद विवाद हुआ इस वाद विवाद के बाद उन्होंने इफराज को आवाज देकर बुलाया एक राज ने गाड़ी रोकी तो गोलू और नितिन में एक राज को कसकर पकड़ लिया और सब के कहने पर आकाश ने अपने साथ रखा खटकेदार चाकू निकालकर इफराज  को चाकू से गोद दिया। हत्या करने के बाद सब वापस गोलू के घर पर गए और वहां जाकर खाना खाया। आकाश को जब चाकू के बारे में पूछा गया कि तुम हमेशा चाकू अपने पास रखते हो तो उसने कहा कि मेरे पड़ोस में रहने वाला कोई लड़का मेरी बहन को परेशान करता था इसलिए मैंने दोस्तों के कहने पर चाकू अपने पास ही रखता था। कुल मिलाकर इफराज की मौत से यह तथ्य निकलकर आया की दोस्तों की गलत सोहबत और नशे की आदत ने  मामूली कहासुनी में एक इंसान की जान ले ली। सभी अपराधियों के खिलाफ धारा 323 294 324 506 34 आर्म्स एक्ट धारा 307 में थाना स्टेशन रोड पर अपराध पंजीबद्ध है। अपराध का खुलासा करने में थाना स्टेशन रोड टीआई राजेंद्र वर्मा, उपनिरीक्षक अयूब खान, उप निरीक्षक दिलीप राजोरिया, सहायक उपनिरीक्षक इसाक खान,   युसूफ मंसूरी, सुशील त्यागी, मुकेश सिंह चौहान,ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, हिम्मतसिंह राठौड़ ,धीरज सोलंकी, महेंद्र एवं विजय शेखावत व साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक विरेंद्र बंदवार की भूमिका सराहनीय रही।

You missed

error: Content is protected !!