खबर पक्की,9 सितंबर, रतलाम। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हरियाणा पुलिस की अचानक हुई दबिश से हड़कंप मच गया। हरियाणा की साइबर पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फिरोजाबाद जिले की साइबर पुलिस टीम मंगलवार दोपहर रतलाम पहुंची। यह कार्रवाई वर्ष 2025 में दर्ज साइबर फ्रॉड के एक मामले से जुड़ी बताई जा रही है। संयुक्त टीम ने क्षेत्र से हर्ष पिता नरेंद्र छापरी और हेमंत पिता नंदकिशोर को धारा 420 के तहत गिरफ्तार किया है। जरूरी कानूनी औपचारिकताओं के बाद हरियाणा पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
स्थानीय पुलिस साधे है चुप्पी, उठे सवाल
रतलाम से दो युवकों की गिरफ्तारी के इस संवेदनशील मामले में औद्योगिक थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के बाद भी स्थानीय पुलिस की ओर से जानकारी देने में बरती जा रही हिचक और स्पष्टता का अभाव कई सवाल खड़े कर रहा है।
हरियाणा पुलिस ने रतलाम में दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड से जुड़ा मामला
