खबर पक्की,9 सितंबर, रतलाम। लोक सेवक के रूप में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर रतलाम विधानसभा में मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुखर्जी मंडल एवं अंबेडकर मंडल की कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण के मोदीजी के 25 वर्ष हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण है। मोदीजी ने हर कार्य से देश का गौरव बढ़ाया है।
कार्यशाला के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी क्रांति जोशी, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री अनुज शर्मा, सोश्यल मीडिया संयोजक तन्मय त्रिवेदी, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा एवं भावना गुर्जर मंचासीन रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने की।
कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी का कार्यकाल देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए अनुपम उदाहरण है। 2014 के पहले का भारत और 2026 का विकासशील समृद्धशाली देश सबके सामने है। मोदीजी विकसित भारत 2047 का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। रतलाम में निवेश क्षेत्र से औद्योगिक विकास और रोजगार की क्रांति होने वाली है। श्री काश्यप ने सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहभागिता का आव्हान किया।
मंडल प्रभारी क्रांति जोशी ने अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने पार्टी कार्यो को लेकर संबोधित किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने दिया। संचालन विवेक शर्मा ने किया। आभार भावना गुर्जर ने माना।
मुखर्जी मंडल के बाद अंबेडकर मंडल की कार्यशाला को कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने संबोधित किया। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल प्रभारी निलेश बाफना, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया एवं मंडल महामंत्री संदीप मौर्य मंचासीन रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने की। श्री काश्यप ने देश, प्रदेश एवं शहर में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष सोना शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। मंडल प्रभारी निलेश बाफना अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। महामंत्री जयवंत कोठारी ने मंडल टोली की घोषणा की। पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होने का आव्हान किया। संचालन संदीप मौर्य ने किया। आभार भगतसिंह भदौरिया ने माना।
प्रधानमंत्री मोदीजी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष गौरवपूर्ण : मंत्री काश्यप, रतलाम विधानसभा में मंडल कार्यशाला का आयोजन
