• Wed. Sep 9th, 2026

संभाग केसरी का खिताब जीतने पर पहलवान प्रियांश शर्मा का एसपी गौरव तिवारी ने किया सम्मान

BySurendra Jain

Dec 26, 2018

रतलाम। आर्दश हिन्द व्यायामशाला के पहलवान प्रियांश शर्मा (ईलु पहलान) द्वारा संभाग केसरी का खिताब जीतने
व्यायामशाला परिवार द्वारा एक समारोह आयोजित कर मुख्य अतिथि एसपी गौरव तिवारी,निगमायुक्त के.के. सिंह, माणकचौक थाना प्रभारी अशोक निनामाएवं व्यायामशाला परिवार गदा, नारियल, अखरोट, बादाम और 31 सौ रूपये नगद भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर व्यायामशाला के पहलवानों ने शस्त्रकला एवं कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी गौरव तिवारी का साफा बांधकर गदा भेंट कर व पुष्पमालाओं से सम्मान व्यायामशाला के अध्यक्ष नत्थू पहलवान, अशोक कुमार जैन लाला, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, अनोखीलाल कटारिया, विनोद मूणत, छोटे भईया, झमक भरगट, बबला पहलवान, कालु पहलवान, विशाल शर्मा, बबलु पहलवान, मुकेश पहलवान आदि द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!