खबर पक्की : रतलाम। श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज रतलाम का स्नेह मिलन समारोह नयागांव स्थित धर्मशाला पर सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि महंत रामद्वारा श्री पुष्पराज रामस्नेही रहे । सर्वश्री मोहन दुबे (अध्यक्ष), सतीश जोशी(सचिव) ,मनीष पंडित आदि की व्यवस्था में समस्त समाज जन की उपस्थिति में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का एवम सेवानिवृत हुए वरिष्ठ जन का सम्मान किया गया । तत्पश्चात समाजजन ने सहभोज का आनंद लिया । देराश्री परिवार ने समाज धर्मशाला हेतु 2 लाख 51 हजार ₹ सहयोग की घोषणा की ।
