• Wed. Sep 9th, 2026

सकल जैन श्री संघ द्वारा मौन रैली निकालकर राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

BySurendra Jain

Dec 23, 2018

खबरपक्की:आलोट 1 दिन पूर्व आलोट विधानसभा क्षेत्र के बडावदा के नजदीक जैन साध्वी महाराज साहब जी के साथ टेंपो चालक द्वारा की गई अभद्रता को लेकर जैन समाज में आक्रोश देखा गया जिसको लेते हुए आज जैन सकल संग आलौट द्वारा एक रैली ले के रूप में महिलाएं बच्चे एवं पुरुषों ने विट्ठल मंदिर चौराहे से नगर परिषद पहुंचकर असामाजिक तत्वों के द्वारा जैन मुनि महाराज साहब जी के साथ जो घटना हुई उसे लेकर एवं 2 दिन पूर्व नगर में जलाए गए भगवा ध्वज जेसी निंदनीय घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जैन समाज ने मांग की है कि असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जो भी अप्रिय घटना होती है उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा जैन समाज बहुत ही सहनशील है और जैन समाज हमेशा से प्रशासन का सहयोग करता है लेकिन धर्म से अगर यदि कोई खिलवाड़ करता है तो उसे सहन नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर नगर पंचायत चौराहे पर नायब तहसीलदार थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!