Khabar Pakki :पार्श्व पद्मावती पावन धाम रिंगनोद (जावरा) (जिला रतलाम)तीर्थ संस्थापिका साध्वी परम पूज्य सौम्यवन्दना श्रीजी म.सा. के साथ विहार के दौरान बड़ावदा में सुबह 5:40 बजे उज्जैन की और आटो से जा रहे अनजान व्यक्ति ने दुर्व्यवहार किया।। साध्वी जी के चिल्लाने पर तथा किसी के आ जाने से वह आटो लेकर भाग गया, जैन समाज के लोगो ने बड़ावदा थाने में आवेदन दिया। cctv में ऑटो के नंबर के आधार पर पहचान हो गई और पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे अपराधी मोहम्मद शोएब उम्र 32 वर्ष व मोहम्मद रफीक उम्र 50 निवासी नागदा जिला उज्जैन को पकड़ लिया है। इसके पूर्व बड़ावदा टी आई ने आज दोपहर पद्मावती मंदिर पहुँच कर सौम्यवन्दना श्री जी के बयान लिए है,इस घटना से जैन समाज आक्रोशित है और घटना के विरोध में श्री महावीर सेना के नेतृत्व में रतलाम का जैन समाज सैलाना बस स्टेंड कृषिमंडी के पास एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक को कल 10:30 बजे सुबह ज्ञापन देगा। यह जानकारी उमरावमल मूणत द्वारा दी गई।
