खबर पक्की : बांगरोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि ओ.पी. मिश्रा रिटायर्ड प्राचार्य रतलाम, बांगरोद पुलिस चौकी प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर थे| मंचासीन प्राचार्य ए.आर.सीनम, वरिष्ठ व्याख्याता पीएल मालवीय बांगरोद ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट समरथ पाटीदार आदि थे जिसमें खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं कलाकारों को पुरस्कृत किया गया| साथ ही विद्यालय के उन छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया | जो संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करके आए थे | उल्लेखनीय है कि इस वर्ष का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम विद्यालय एवं पुलिस चौकी बांगरोद के द्वारा संपन्न किया गया| जिसमें पुलिस चौकी प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | कार्यक्रम के अंत में विद्यालयीन स्टाफ एवं पुलिस चौकी स्टाफ को सराहनीय योगदान हेतु स्मृति चिन्ह भेंट किए गए| उक्त कार्यक्रम का संचालन संचालन एसएन मालवीय खेल अनुदेशक आरसी नोएडा व्याख्याता के द्वारा किया गया |
