• Fri. Aug 7th, 2026

कमलनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 25 दिसंबर को, राजभवन में 3 बजे हो सकता है आयोजन

BySurendra Jain

Dec 22, 2018

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 25 दिसंबर को होगा। समारोह दोपहर 3:00 बजे राजभवन में हो सकता है। इसकी सूचना राज्यपाल को दे दी गई है। कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंत्रियों के नामों को लेकर दो दौर की चर्चा कर चुके हैं। संभवतया आज देर रात तक नामों पर अंतिम फैसला हो जाएगा।
ये हैं मंत्री बनने के संभावित नाम
मालवा-निमाड़ : सज्जन सिंह वर्मा, हुकुमसिंह कराड़ा, विजय लक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, तुलसी सिलावट, उमंग सिंघार, जीतू पटवारी, सचिन यादव, राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, दिलीप सिंह गुर्जर या रामलाल मालवीय।
महाकौशल : एनपी प्रजापति, तरुण भानौत, दीपक सक्सेना, लखन घनघोरिया, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, हिना कावरे।
ग्वालियर-चंबल : डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह, एंदल सिंह कंसाना, लाखन सिंह, प्रद्युमन सिंह, इमरती देवी।
मध्य : आरिफ अकील, डॉ. प्रभुराम चौधरी, पीसी शर्मा, लक्ष्मण सिंह या जयवर्द्धन सिंह।
बुंदेलखंड : ब्रजेंद्र सिंह राठौर, गोविंद सिंह राजपूत, हर्ष यादव, विक्रम सिंह।
विंध्य : बिसाहू लाल, कमलेश्वर पटेल।
निर्दलीय : चार बार के विधायक प्रदीप जायसवाल और सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा।
विधानसभा अध्यक्ष : डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह, डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, एनपी प्रजापति में किसी एक को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

You missed

error: Content is protected !!