• Fri. Aug 7th, 2026

हाउसिंग बोर्ड के बाबू को साढ़े 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

BySurendra Jain

Dec 22, 2018

उज्जैन। उज्जैन एमपी हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक मामला सामने आया है। लोकायुक्त की टीम ने यहां पदस्थ बाबू आनंद शर्मा को साढ़े चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल वो इंदिरा नगर निवासी मनोज शर्मा नाम के शख्स से उसके मकान नवीनीकरण और फ्री होल्ड करने के लिए 5 हजार की रिश्वत मांग रहा था और परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत मनोज शर्मा ने लोकायुक्त एसपी को थी।

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और फरियादी मनोज शर्मा को साढ़े हजार रुपये रिश्वत के लेकर बाबू आनंद शर्मा के पास भेजा। जैसे ही उसने रुपये लिये, लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। रिश्वतखोर आनंद शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में कायमी की गई है।

You missed

error: Content is protected !!