• Mon. Oct 5th, 2026

पेटलावद के व्यापारी से दो लाख 80 हजार रुपए की लूट

BySurendra Jain

Oct 28, 2018

पेटलावद। रायपुरिया बायपास पर रविवार सुबह 9 बजे अनाज व्यापारी के साथ दो लाख अस्सी हजार की लूट हो गई। पेटलावद के अनाज व्यापारी विपिन सोनी रायपुरिया के हाट बाजार में कपास दुकान लगाने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर पीछा कर रहे बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और सारे पैसे छीन लिए। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घबराए हुए व्यापारी विपिन सोनी ने किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

You missed

error: Content is protected !!