• Sat. Oct 3rd, 2026

 जब कलेक्टर ने खुद खोदकर सड़क की गुणवत्ता जांची। और खराब होने पर FIR करवाई

BySurendra Jain

Oct 26, 2018

खबर पक्की: केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के विश्वासपात्र और अच्छे अधिकारियों में गिने जाने वाले सहारनपुर कलेक्टर आलोक कुमार पांडेय ने आज अंबाला रोड पर एन एच ए आई द्वारा बनाई जा रही सड़क का खुद कुदाल से खोदकर निरीक्षण किया और सड़क को गुणवत्तापूर्ण नहीं पाने पर ठेकेदार कंपनी वेलस्पन एवं एनएचएआई के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। यही नहीं उन्होंने सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर पुलिस में f.i.r. करने के भी आदेश दे दिए और हाथो हाथ एफ आई आर दर्ज भी हो गई। अंबाला रोड पर रोजमर्रा जाम लगा रहता है और इसका कारण है सड़कों में जगह-जगह गड्ढे होना यही कारण है कि एनएचएआई की सड़क निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण करने खुद कलेक्टर द्वारा कुदाली हाथ में उठाई और सड़क का खोदकर निरीक्षण किया अगर सारे निर्माण कार्य कलेक्टर द्वारा देखे जाने लगे तो निर्माण में भ्रष्टाचार ही खत्म हो जाएगा देश के बाकी कलेक्टरों को भी कलेक्टर आलोक कुमार पांडेय से प्रेरणा लेना चाहिए और अपने क्षेत्र के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पूर्ण निर्माण को सुनिश्चित करना चाहिए। देश में बहुत कम ऐसे अधिकारी होगे जो एनएचआई जैसी बड़ी कंपनियों के अधिकारियों पर हाथ डालने की हिम्मत कर सकते हैं।

error: Content is protected !!