नीमच। शहर के फव्वारा चौक पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में शुक्रवार अल सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में इसने भीषण रूप ले लिया। आस-पास के रहवासियों ने घटना की सूचना केंट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद बैंक का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग बैंक मैनेजर के केबिन के अंदर शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। सूचना मिलने के बाद बैंक के अधिकारी भी वहां पहुंच गए थे। आग की वजह से अंदर रखा बहुत सा सामान जल गया है।
