• Tue. Sep 15th, 2026

 अमित शाह की सभा फेल करने के कारण भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है जिला व पुलिस प्रशासन: जीवन सिंह शेरपुर

BySurendra Jain

Oct 23, 2018

खबर पक्की: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने आज आरोप लगाया कि मेरे खिलाफ पुराने प्रकरणों का जो हवाला दिया जा रहा है उन सब में मैं बरी हो गया हूं। जो भी प्रकरण है वह सब छोटी मोटी धाराओं के हैं इससे कई गंभीर धाराओं के प्रकरण जिले में और भी नेताओं पर चल रहे हैं लेकिन उन पर कार्रवाई ना करते हुए मुझ पर कार्रवाई करना यह दर्शाता है कि भाजपा बौखलाई हुई है। जीवन सिंह शेरपुर ने आरोप लगाया कि भाजपा के सर्वशक्तिमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा हमारे द्वारा पूरी तरह फ्लॉप कर दिए जाने के कारण भाजपा अधिकारियों का गलत इस्तेमाल कर मुझे जिले से बाहर भेजना चाहती है।क्योंकि उन्हें डर है कि मैं अगर जिले में रहा तो सारी सीटें हार जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर जिला प्रशासन सरकार के हाथों में खेल रहा है। बहरहाल उनको मिले जिला बदर के नोटिस में कलेक्टर द्वारा आज सुनवाई नहीं किए जाने के कारण तारीख बढ़ गई है और 2 दिन बाद की तारीख दी गई है देखना है आगामी तारीख पर जीवन सिंह शेरपुर नोटिस का जवाब क्या देते हैं और उस पर कलेक्टर का क्या रुख होता है।

error: Content is protected !!