• Thu. Jul 30th, 2026

 इंडिया टीवी की लाइव डिबेट में भाजपा के लोग नहीं पहुंचे शो रद्द हुआ: लोगों ने कहा शर्मनाक

BySurendra Jain

Oct 24, 2018

खबर पक्की : विधानसभा चुनाव के संदर्भ में रजत शर्मा के इंडिया टीवी द्वारा आज लाइव डिबेट का आयोजन दो बत्ती स्टेडियम मार्केट पर किया गया था डिबेट के लिए कांग्रेश सपाक्स करणी सेना सहित शहर के बहुत सारे नागरिक पहुंच गए थे किंतु भाजपा की तरफ से कोई भी अधिकृत आदमी जवाब देने के लिए नहीं आया इस कारण लाइव डिबेट को रद्द कर दिया गया बताया जा रहा है कि शो के आयोजकों ने 2 दिन से भाजपा के सारे लोगों से संपर्क किया था किंतु जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान विधायक चैतन्य कश्यप हिम्मत कोठारी शैलेंद्र डागा महापौर सुनीता यार्दे सहित कोई भी नही आया विधायक चैतन्य कश्यप के बारे में बताया जा रहा है कि वह यहां रतलाम में नहीं थे। आयोजकों ने जब हिम्मत कोठारी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मैं काहे को जवाब दूं विधायक को जवाब देना है वहीं आकर दे जवाब। बहरहाल भाजपा पक्ष के लोगों द्वारा बहुत इंतजार करवाने के बाद भी नहीं आने के कारण करणी सेना और कांग्रेस के लोगों ने खूब नारेबाजी की और अंततः कार्यक्रम रद्द कर दिया गया यह बड़े आश्चर्य की बात है कि 15 साल से सत्ता में काबिज भाजपा के लोग मीडिया के सामने जवाब देने के लिए क्यों नहीं आ रहे हैं। उन्हें किस बात की चिंता है और किस बात की घबराहट है। कार्यक्रम में जयस व सपाक्स के लोग भी थे और सभी बड़ी उत्सुकता से डिबेट में भाग लेने और डिबेट को सुनने आये थे। रतलाम के मीडिया इतिहास में शायद यह पहला पॉलीटिकल टीवी डिबेट शो था जो भाजपा पक्ष के नहीं आने से रद्द हुआ और इस कारण सबको बड़ी निराशा हुई।

error: Content is protected !!