रतलाम। “सिधंम” एसपी गौरव तिवारी ने आते ही अपनी कार्यशैली के अनुरूप कार्यवाही शुरु कर दी है ।शुक्रवार शाम को एसपी को मिली सूचना के आधार जिले के बडावदा थाना क्षेत्र में दबिश दिलवाई जहा पर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया जिसमे एक भाजपा नेता का पुत्र हे पुलिस टीम ने मौके से एक लाख रुपए के लगभग नगद और ताशपत्ती बरामद की है।
जानकारी के अनुसार एसपी गौरव तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ावदा से थोड़ी दूर पर स्थित एक खेत में बने सेड में जुआं चल रहा है। सूचना पर एसपी ने रतलाम से एसआई अयूब खान के नेतृत्व में एक टीम बनाई और उन्हें मौके पर दबिश देने के निर्देश दिए। रतलाम से गई टीम ने एसपी के निर्देश पर दबिश दी और 4 लोगों को जुआं खेलते गिरफ्तार किया। मौके से एक लाख रुपए नगद और ताशपत्ती बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से मानसिंह ,जितेन्द्र निवासी रतलाम और बड़ावदा निवासी अवधेश और सौरभ को जुआं खेलते पकड़ा है।सौरभ जैन भाजपा उपा अध्यक्ष जितेंद्र हिंगड़ का पुत्र है।
एसपी गौरव तिवारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि चलने पर संबंधित थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। ज्ञातव्य की एसपी गौरव तिवारी ने सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में यदि अवैध गतिविधी चल रही हो तो उन्हें पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है ।
सौरभ को खेत मे जुआ खेलते एसपी टिम ने पकडा, जानिए कौन है सौरभ…
