रतलाम । रतलाम का मेडिकल कॉलेज जल्दी प्रारंभ होने के शगुन बन गए हैं आज मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया दिल्ली की टीम ने रतलाम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए इसके निर्माण की तारीफ की और कहा कि बहुत अच्छा काम हुआ है टीम के लोगों ने बताया कि जो काम मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने के बाद 1 साल बाद हम पुनः निरीक्षण करते हैं और तब देखते हैं वह काम भी आज की तारीख में आपके द्वारा पूरा कर लिया गया है इससे यह संभावना बन गई है की रतलाम मेडिकल कॉलेज इसी सत्र से प्रारंभ हो सकेगा। जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि एमसीआई की टीम निरीक्षण में काफी संतुष्ट दिखी और बहुत संभावना है की जल्दी हमें परमिशन मिल जाएगी उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज को परमिशन नहीं मिलने के कारण जिला प्रशासन के साथ-साथ विधायक चेतन कश्यप भी काफी परेशान थे और उन्होंने व्यक्तिगत रूचि लेकर मुख्यमंत्री से इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में अपील करवाई थी और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम दोबारा निरीक्षण के लिए आई थी अगर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया रतलाम मेडिकल कॉलेज को इसी सत्र से प्रारंभ करने की हरी झंडी दे देती है तो इसमें रतलाम विधायक चेतन कश्यप का अहम रोल होगा।
