• Fri. Oct 9th, 2026

शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, बाजना पुलिस ने सूचना तंत्र सक्रिय कर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, मामले में आगे की जांच जारी

BySurendra Jain

Oct 7, 2026

खबर पक्की, 7 अक्टूबर, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं सैलाना एसडीओपी लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाजना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी मासु पिता जहुड़ा डामर, निवासी रूपापाड़ा, थाना रावटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 21 अगस्त 2026 को एक महिला ने बाजना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मासु उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इंकार करते हुए घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 511/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
घटना के बाद से फरार था आरोपी
प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सूचना तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है। विवेचना में सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रतलाम पुलिस द्वारा महिला एवं अन्य संवेदनशील अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।

error: Content is protected !!