खबर पक्की, 7 अक्टूबर, रतलाम। सुतारों का वास निवासी पीर मोहम्मद पिता शमी उल्ला ताजक ने 30 सितंबर 2026 को थाना माणकचौक में शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से रुपए ट्रांसफर कर लिए हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 552/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच में सामने आया कि फरियादी का पड़ोसी आरोपी आशीष पिता श्यामलाल सालवी (28), निवासी हरमाला रोड, रतलाम ने धोखे से उसका मोबाइल फोन लेकर उसके खाते से कुल 1 लाख 4 हजार रुपए अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर कर लिए। माणकचौक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी की पूरी राशि बरामद कर ली। विवेचना के दौरान जिन लोगों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई, उन्हें भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।
जप्त राशि: 1 लाख 4 हजार रुपए।
सराहनीय भूमिका: निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, सउनि गोरचंद परमार, आरक्षक हेमन्त यादव, आरक्षक जीवन, आरक्षक अविनाश राठौर, महिला आरक्षक प्रवीणा, महिला आरक्षक वर्षा, महिला आरक्षक भारती एवं महिला आरक्षक मेघा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
