रतलाम। शहर के व्यस्तम नाहरपुरा चौराहे पर स्थित अंशुल ट्रेडर्स (किराना दुकान) में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने वहां काजू-बादाम खाने के साथ-साथ वहां से काजू-बादाम, तेल की कैन एवं नगदी राशि चोरी कर ले गए। बदमाश सीसीटीवी फूटेज में कैद भी हुई है।
