रतलाम। ओसवाल नगर में सूने मकान में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वहां से नगदी राशि चोरी कर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार रावटी निवासी वीरेन्द्रसिंह पिता नरेन्द्रसिंह डाबी ने ओसवाल नगर में नया मकान खरीदा है। गत रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान को देखकर ताला तोड़ा और अंदर घूसगए। बदमाश वहां से 40 हजार रुपए चोरी कर ले गए। फरियादी वीरेन्द्रसिंह की रिपोर्ट पर डीडीएन पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
ओसवाल नगर में सुने मकान में अज्ञात बदमाशों ने की चोरी
