• Sun. Sep 20th, 2026

व्यापारियों को भी, शिवराज नरेंद्र सिंह तोमर और अमित शाह जैसा सम्मान मिले, व्यापार संवर्धन बोर्ड के चेयरमैन मदन मोहन गुप्ता।

BySurendra Jain

Jun 30, 2018

रतलाम। साढे १२ साल बाद आज शिवराज सरकार को व्यापारियों की याद आ गई व्यापार संवर्धन बोर्ड के चेयरमैन मदन मोहन गुप्ता आज रतलाम व्यापारियों से मिलने आए उन्होंने बताया कि मैं ५१जिलो में व्यापारियों से मिलने जा रहा हूं उनकी समस्याएं सुन रहा हूं उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा है कि व्यापारियों को भी शिवराज सिंह चौहान नरेंद्र सिंह तोमर और अमित शाह जैसा सम्मान मिले उन्होंने कहा कि मैंने कलेक्टर से बात की है और जीएसटी रिटर्न भरने के लिए हम हर जिले में ५०० लोगों को तैयार करेंगे जैसे छोटे व्यापारियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट और कर सलाहकारों की मनमानी लूट से छुटकारा मिले सरकार छोटे छोटे व्यापारियों के व्यापार को ध्यान में रखते हुए उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को हल करने पर ध्यान देगी मदन मोहन गुप्ता के साथ राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चेतन कश्यप भी मौजूद थे बिजली के बढ़ते दामों डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और मध्यप्रदेश में सर्वाधिक स्टांप ड्यूटी के सवालों को गुप्ता टाल गए चैतन्य कश्यप ने कहा कि जो परिणाम रतलाम का आएगा वही परिणाम पूरे मध्यप्रदेश में आएंगे और हम फिर सरकार बनाएंगे।

error: Content is protected !!