आलोट (संवाददाता)। 2013 पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने अपने पुत्र मोह में फर्जी तरीके से, बी फार्म में नाम की गड़बड़ी करके टिकिट लाना और जिससे पुरे प्रदेश में पार्टी की किरकिरी होना और आलोट विधानसभा चुनाव हार जाना।
पार्टी के साथ इस तरह से धोखाधडी करने वाले व्यक्ति को प्रदेश युवक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष पद से तुरंत हटाने और आलोट क्षेत्र के ईमानदार कार्यकर्ताओ के साथ न्याय की मांग को लेकर युवा नेता मनोज चावला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी, युवा नेता निज़ाम काजी, ताल ब्लाक अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय पर अपने साथी कार्यकर्ताओ के साथ अनशन पर बैठेगे। श्री चावला का कहना है कि जब तक राहुल गांधी जी हमारे साथ न्याय नहीं करेंगे। मैैं यहां आमरण अनशन करूँगा। यह लड़ाई मेरी अपनी लड़ाई नहीं है। यह लड़ाई आलोट को बाहरी लोगो से आजादी की लड़ाई है। ज्ञात हो की कल आलोट विधानसभा से करीब 200 कार्यकर्ता रेल द्वारा दिल्ली रवाना हुए
जो पुरे समय श्री चावला के साथ अनशन में उपस्थित रहेंगे।
सांसद गुड्डू के खिलाफ अनशन पर बैठे आलोट के नेता
