• Sat. Sep 26th, 2026

मंदसौर गोलीकांड शिवराज के लिए वाटर लू साबित होगा : सकलेचा

BySurendra Jain

Jun 6, 2018

मंदसौर। मंदसौर में किसानों पर हुए गोली कांड की बरसी पर श्रद्धांजलि देने आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में जनता का ज्वार उमड़ पड़ा एक्सपर्ट की माने तो ढाई से 300000 के बीच जनता राहुल गांधी को सुनने आई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व कमलनाथ को सौपे जाने के पश्चात मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की यह पहली आमसभा है और इस को सफल बनाने के लिए कमलनाथ सहित प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं ने काफी मेहनत की थी किसान समृद्धि सम्मान रैली के नाम से आयोजित इस सभा को रतलाम के पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने भी संबोधित किया। सकलेचा ने कहा कि शिवराज को उखाड़ फेंक कर मंदसौर के किसानों की मौत का बदला लेंगे मंदसौर गोलीकांड शिवराज के लिए वाटर लू साबित होगा।

error: Content is protected !!