• Tue. Nov 24th, 2026

कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, 15 छात्रावासों में अधिकारी बने पालक, एसपी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक को जिम्मेदारी

BySurendra Jain

Nov 24, 2026

खबर पक्की, 24 नवंबर, रतलाम। जिले के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए कलेक्टर अजय कटेसरिया ने नई पहल की है। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित जिले के 15 छात्रावासों में वरिष्ठ अधिकारियों को पालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्वयं कलेक्टर कटेसरिया ने माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को गोद लिया है।
इस पहल के तहत अधिकारियों को आवंटित छात्रावासों के विद्यार्थियों को नियमित सुविधाओं के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष मार्गदर्शन भी मिलेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें आगे बढऩे के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
एसपी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक को जिम्मेदारी
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एसपी अमित कुमार को बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन को कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना और वन मंडलाधिकारी डॉ. अनुभा त्रिवेदी को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या छात्रावास रतलाम का पालक अधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह एएसपी विवेक कुमार लाल को अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास रतलाम, सीएमएचओ डॉ. किरण वाडीवा को माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम, एसडीएम सैलाना सुनील जायसवाल को बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बाजना तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन को राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय संयुक्त बालक छात्रावास रतलाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा एसडीएम रतलाम ग्रामीण आर्ची हरित, तहसीलदार सैलाना प्रतिभा भाभर, निरीक्षक रश्मि तिवारी, उप संचालक संध्या शर्मा, जनपद पंचायत सैलाना की प्रभारी सीईओ सुंदर खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सचिन हरित को भी अलग-अलग छात्रावासों का पालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विद्यार्थियों को मिलेगा व्यक्तिगत मार्गदर्शन
प्रशासन की इस पहल से छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ मिल सकेगा। अब अधिकारी केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!