• Sat. Sep 26th, 2026

राष्ट्रपति कोविंद ने की राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत

BySurendra Jain

Jun 4, 2018

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दो दिनों तक चलने वाले राज्यपालों और लेफ्टिनेंट गवर्नरों के सम्मेलन की शुरुआत की। राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में हो रहे इस सम्मेलन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं।राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाने वाला यह 49वां सम्मेलन है और राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में ये दूसरा सम्मेलन होगा। राज्यपालों का पहला सम्मलेन राष्ट्रपति भवन में 1949 में शुरू हुआ था। उस दौरान भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की अध्यक्षता में ये सम्मेलन कराया गया था। आज से शुरू हुए दो दिवसीय सम्मेलन में 6 अलग-अलग सत्रों के दौरान महत्वपूर्ण विषयगत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के पहले दिन राष्ट्रपति कोविंद अपने संबोधन से इसकी शुरुआत करेंगे।

error: Content is protected !!