मंदसौर। मंदसौर में आज किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ होगा हम अपना कोई मन की बात नहीं करेंगे हम जनता के मन की सुनेंगे किसानों के दुख दर्द को समझेंगे महिलाओं की बात सुनेंगे और जो जनता के मन में होगा वही काम हम करेंगे। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जा कर जनता से मिले। उनके दुख दर्द में भागीदार बनें और बताएं कि राज्य और केंद्र की सरकार शिवराज और मोदी उनको कैसे छल रहे है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एकजुट है और पूरी ताकत के साथ इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे व्यापम के नाम पर शिवराज सरकार ने युवा लोगों को धोखा दिया। उन्होंने जनता से कहा कि आपके कोई भी दुख तकलीफ हो आप कमलनाथ और सिंधिया जी से मिले ये आपकी सब दुख तकलीफ दूर करेंगे उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता में सबसे पहले हिंदुस्तान की जनता दूसरे नंबर पर कांग्रेस कार्यकर्ता और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के नेता है हम जो कहेंगे वही करेंगे।
