• Fri. Sep 25th, 2026

नीमच : महामाया मोड़ी माता मंदिर में हादसा, एक श्रमिक की मौत

BySurendra Jain

May 23, 2018

नीमच। जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर महामाया मोड़ी माता मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ। मचान बांध कर पिलर पर पत्थर चढ़ाया जा रहा था, इसी दौरान मचान व पत्थर सहित श्रमिक 100 फीट से ज्यादा गहरी बावड़ी में जा गिरा। घायल श्रमिक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया। श्रमिक का नाम दिनेश बताया जाता है। गौरतलब है कि इस मंदिर को भव्य रूप से बनाया जा रहा है। नीमच-सिंगोली रोड पर महामाया खेड़ा माता मोड़ी माता का प्राचीन मंदिर है। पूर्व में यह काफी छोटे आकार का था, लेकिन प्रबंध समिति ने चार साल पहले इसे भव्य स्वरूप देने का काम शुरू किया।

error: Content is protected !!